Tulsi Aarti | श्री तुलसी जी की आरती “जय जय तुलसी माता”

Jai Jai Tulsi Mata (जय जय तुलसी माता ) – Tulsi Aarti with Lyrics – तुलसी विवाह – माँ तुलसी आरती @ShemarooBhakti
Tulsi Aarti “Jay Jay Tulsi Mata” in Hindi & English

श्री तुलसी जी की आरती “जय जय तुलसी माता”

॥ आरती श्री तुलसी जी की ॥

जय जय तुलसी माता, मैया जय तुलसी माता।
सब जग की सुख दाता, सबकी वर माता ॥ टेक ॥

सब योगों के ऊपर, सब रोगों के ऊपर।
रुज से रक्षा करके, सबकी भव त्राता ॥
जय जय तुलसी माता ॥

बटु पुत्री हे श्यामा, सुर बल्ली हे ग्राम्या।
विष्णुप्रिये जो तुमको सेवे, सो नर तर जाता ॥
जय जय तुलसी माता ॥

हरि के शीश विराजत त्रिभुवन से हो वन्दित।
पतित जनों की तारिणी, तुम हो विख्याता ॥
जय जय तुलसी माता ॥

लेकर जन्म विजन में आई दिव्य भवन में।
मानवलोक तुम्ही से, सुख संपति पाता ॥
जय जय तुलसी माता ॥

हरि को तुम अति प्यारी श्याम वर्ण सुकुमारी।
प्रेम अजब हैं उनका तुमसे कैसा नाता।
हमारी विपद हरो तुम, कृपा करो माता ॥

जय जय तुलसी माता, मैया जय तुलसी माता।
सब जग की सुख दाता, सबकी वर माता ॥ जय जय तुलसी माता ॥

Scroll to Top
Left Menu Icon