ओम जय शिव ओंकारा। आरती भगवान् शिव की। Om Jai Shiv Omkara – Shiv Aarti in Hindi & English

Om Jai Shiv Omkara | Lord Shiva Aarti | ANURADHA PAUDWAL | Aarti @TSeriesBhaktiSagar
ओम जय शिव ओमकारा – आरती भगवान् श्री शिव की। | Shiv Aarti – Om Jai Shiv Omkara

ओम जय शिव ओमकारा – आरती भगवान् श्री शिव की

ओम जय शिव ओमकारा, भज हर शिव ओमकारा।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांङ्गी धारा ॥

ओम जय शिव ओमकारा ॥ टेक ॥

एकानन, चतुरानन, पंचानन राजै।
हंसासन, गरूड़ासन, वृषवाहन साजै॥

ओम जय शिव ओमकारा ॥ टेक ॥

दो भुज, चार चतुर्भुज, दसभुज अति सोहे।
तीनो रूप निरखते, त्रिभुवन मन मोहे॥

ओम जय शिव ओमकारा ॥ टेक ॥

अक्षमाला, वनमाला, मुण्डमाला धारी।
चन्दन मृगमद चंदा सोहै त्रिपुरारी॥

ओम जय शिव ओमकारा ॥ टेक ॥

श्वेताम्बर, पीताम्बर, बाघम्बर अंगे।
सनकादिक ब्रह्मादिक भूतादिक संगे॥

ओम जय शिव ओमकारा ॥ टेक ॥

करके मध्ये कमंडलु चक्र त्रिशूलधारी।
सुखकारी दुखहारी जगपालन कारी ॥

ओम जय शिव ओमकारा ॥ टेक ॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।
प्रणवाक्षर में शोभित ये तीनों एका॥

ओम जय शिव ओमकारा ॥ टेक ॥

त्रिगुण शिव जी की आरती, जो कोई नर गावे।
कहत शिवानन्द स्वामी, सुख सम्पत्ति पावे॥

ओम जय शिव ओमकारा ॥ टेक ॥

॥ इति ॥

Scroll to Top
Left Menu Icon