अम्बे तू है जगदम्बे काली – माँ दुर्गा माँ काली जी की आरती | Aarti Ambe Tu Hai Jagdambe Kali – Durga Aarti in Hindi & English.

Aarti Ambe Tu Hai Jagdambe Kali With Lyrics By Anuradha Paudwal [Full Video Song] I Aarti @TSeriesBhaktiSagar
अम्बे तू है जगदम्बे काली – माँ दुर्गा माँ काली जी की आरती | Aarti Ambe Tu Hai Jagdambe Kali – Goddess Parvati, Goddess Durga, Goddess Kali

अम्बे तू है जगदम्बे काली – माँ दुर्गा माँ काली जी की आरती

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली, तेरे ही गुन गायें भारती।
ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती ॥
अम्बे तू है जगदम्बे काली… ॥ टेक ॥

तेरे भक्त जनों पर माता भीड़ पड़ी है भारी।
दानव दल पर टूट पड़ो माँ करके सिंह सवारी॥
तेरे भक्त जनों पर ..॥ टेक ॥

सौ-सौ सिहों से बलशाली, अष्ट भुजाओं वाली, दुखियों के दुःख को निवारती।
ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती ॥
अम्बे तू है जगदम्बे काली… ॥ टेक ॥

माँ बेटे का है इस जग मे बडा ही निर्मल नाता।
पूत-कपूत सुने हैं पर ना माता सुनी कुमाता ॥
माँ बेटे का… ॥ टेक ॥

सब पे करूणा दर्शाने वाली, अमृत बरसाने वाली, दुखियों के दुखडे निवारती।
ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती ॥
अम्बे तू है जगदम्बे काली… ॥ टेक ॥

नहीं मांगते धन और दौलत, न चांदी न सोना।
हम तो मांगें माँ तेरे मन में एक छोटा सा कोना ॥
नहीं मांगते धन…॥ टेक ॥

सबकी बिगड़ी बनाने वाली, लाज बचाने वाली, सतियों के सत को सवांरती।
ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती ॥
अम्बे तू है जगदम्बे काली… ॥ टेक ॥

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली, तेरे ही गुन गायें भारती।
ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती ॥

अम्बे तू है जगदम्बे काली… ॥ टेक ॥

॥ इति ॥

Scroll to Top
Left Menu Icon