श्री महालक्ष्मी अष्टकम स्तोत्रम् | Sri Mahalakshmi Ashtakam in Hindi & English

Mahalakshmi Ashtakam | Anuradha Paudwal Bhakti Songs | Mahalakshmi Mantra @timesmusicspiritual

॥ अथ श्रीमहालक्ष्म्यष्टकम् ॥

इन्द्र उवाच –

नमस्तेऽस्तु महामाये श्रीपीठे सुरपूजिते ।

शङ्खचक्रगदाहस्ते महालक्ष्मि नमोऽस्तु ते ॥ १ ॥

अर्थ: हे महामाये! हे श्रीपीठ पर विराजमान और देवताओं द्वारा पूजित देवी! अपने हाथों में शङ्ख, चक्र और गदा धारण करने वाली हे महालक्ष्मी! आपको बारम्बार नमस्कार है।

नमस्ते गरुडारूढे कोलासुरभयङ्करि ।

सर्वपापहरे देवि महालक्ष्मि नमोऽस्तु ते ॥ २ ॥

अर्थ: गरुड़ पर सवार होने वाली, कोलासुर राक्षस को भय देने वाली और समस्त पापों को हरने वाली हे देवी महालक्ष्मी! आपको नमस्कार है।

सर्वज्ञे सर्ववरदे सर्वदुष्टभयङ्करि ।

सर्वदुःखहरे देवि महालक्ष्मि नमोऽस्तु ते ॥ ३ ॥

अर्थ: सब कुछ जानने वाली, सर्व वरदान देने वाली, समस्त दुष्टों को भयभीत करने वाली और सभी दुःखों का निवारण करने वाली हे देवी महालक्ष्मी! आपको नमस्कार है।

सिद्धिबुद्धिप्रदे देवि भुक्तिमुक्तिप्रदायिनि ।

मन्त्रमूर्ते सदा देवि महालक्ष्मि नमोऽस्तु ते ॥ ४ ॥

अर्थ: सिद्धि और बुद्धि प्रदान करने वाली, भोग तथा मोक्ष देने वाली और सदा मन्त्र रूप में स्थित रहने वाली हे देवी महालक्ष्मी! आपको नमस्कार है।

आद्यन्तरहिते देवि आद्यशक्तिमहेश्वरि ।

योगजे योगसम्भूते महालक्ष्मि नमोऽस्तु ते ॥ ५ ॥

अर्थ: आदि और अन्त से रहित, सर्वप्रथम आद्यशक्ति स्वरूपिणी महेश्वरी, योग से प्रकट होने वाली और योग से सम्भूत हे देवी महालक्ष्मी! आपको नमस्कार है।

स्थूलसूक्ष्ममहारौद्रे महाशक्तिमहोदरे ।

महापापहरे देवि महालक्ष्मि नमोऽस्तु ते ॥ ६ ॥

अर्थ: स्थूल और सूक्ष्म रूप वाली, महा-रौद्र रूप धारण करने वाली, महाशक्तिशाली, विशाल उदर वाली और महापापों का नाश करने वाली हे देवी महालक्ष्मी! आपको नमस्कार है।

पद्मासनस्थिते देवि परब्रह्मस्वरूपिणि ।

परमेशि जगन्मातर्महालक्ष्मि नमोऽस्तु ते ॥ ७ ॥

अर्थ: कमल के आसन पर विराजमान, परब्रह्म स्वरूपिणी, परमेश्वरी और सम्पूर्ण जगत् की माता हे देवी महालक्ष्मी! आपको नमस्कार है।

श्वेताम्बरधरे देवि नानालङ्कारभूषिते ।

जगत्स्थिते जगन्मातर्महालक्ष्मि नमोऽस्तु ते ॥ ८ ॥

अर्थ: श्वेत (सफेद) वस्त्र धारण करने वाली, विविध प्रकार के आभूषणों से सुशोभित, जगत् में व्याप्त और जगत् की माता हे देवी महालक्ष्मी! आपको नमस्कार है।

॥ फलश्रुतिः ॥

महालक्ष्म्यष्टकं स्तोत्रं यः पठेद्भक्तिमान्नरः ।

सर्वसिद्धिमवाप्नोति राज्यं प्राप्नोति सर्वदा ॥ ९ ॥

अर्थ: जो मनुष्य भक्तिभाव से युक्त होकर इस महालक्ष्मी अष्टकम स्तोत्र का पाठ करता है, वह सभी सिद्धियों को प्राप्त करता है और सर्वदा ऐश्वर्य व राज्य प्राप्त करता है।

एककाले पठेन्नित्यं महापापविनाशनम् ।

द्विकालं यः पठेन्नित्यं धनधान्यसमन्वितः ॥ १० ॥

अर्थ: जो प्रतिदिन एक बार पाठ करता है, उसके महान पापों का नाश होता है। जो प्रतिदिन दो बार पाठ करता है, वह धन और धान्य से संपन्न हो जाता है।

त्रिकालं यः पठेन्नित्यं महाशत्रुविनाशनम् ।

महालक्ष्मीर्भवेन्नित्यं प्रसन्ना वरदा शुभा ॥ ११ ॥

अर्थ: जो प्रतिदिन तीनों काल (सुबह, दोपहर, शाम) इसका पाठ करता है, उसके महान शत्रुओं का नाश होता है और कल्याणकारिणी महालक्ष्मी उस पर सदा प्रसन्न होकर वरदान देती हैं।

॥ इति इन्द्रकृतं श्रीमहालक्ष्म्यष्टकं सम्पूर्णम् ॥

Scroll to Top